गोड्डा, मई 22 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित महिला महाविद्यालय गोड्डा में स्नातक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुमनलता ने बताया कि बारहवीं उत्तीर्ण छात्राएं महाविद्यालय में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन करा सकती हैं। कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षक, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध है। छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, एनसीसी एवं एनएसएस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। परिसर सीसीटीवी निगरानी में है तथा आधुनिक पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब और विज्ञान प्रयोगशालाएं छात्राओं के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। नामांकन संबंधी जानकारी के लिए छात्राएं कॉलेज कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन पंजीकरण जारी, दस्तावेज जमा कराने...