हल्द्वानी, मार्च 6 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं का राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित विश्व युवा संसद 2026 में चयन हुआ है। इसमें अनुष्का भट्ट बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर, अपूर्वा भट्ट बीए चतुर्थ सेमेस्टर शामिल हैं। दोनों छात्राएं 24 से 26 मार्च तक कृषि विज्ञान विवि जीकेवीके परिसर बेंगलुरु कर्नाटक में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्राचार्या प्रो. आभा शर्मा ने इस पर खुशी जताई है। एनएसएस प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने बताया कि कि विश्व युवा संसद 2026 में देशभर के युवाओं को विश्व शांति, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल भविष्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मानवाधिकार और शिक्षा जैसे समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श करने का मौका मिलेगा। डॉ. गीता पंत, डॉ. हिमानी, डॉ. सरस्वती बिष्ट, डॉ. प्रभा साह आदि ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.