हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने रविवार को चित्रशिला तीर्थ पर गार्गी नदी में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को सफाई के बारे में जागरूक भी किया। अभियान की शुरुआत नैनीताल रोड स्थित गुलाबघाटी से हुई। यहां पर छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया। वहीं तीर्थ तट पर भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने कहा कि नदियों की स्वच्छता हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इस दौरान डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. हिमानी ने छात्राओं को चित्रशिला तीर्थ की महत्ता और कत्यूरी राजवंश की महान शासिका जिया रानी के ऐतिहासिक योगदान के बारे में बताया। यहां डॉ. रितुराज पंत, हल्द्वानी स्वयं सहायता समूह के संस्थापक दिनेश लेशाली, डॉ. रेखा जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.