बांदा, मई 15 -- बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया कि 8 मई की सुबह 10 बजे पड़ोस के द्वारिका ने उसे 300 रुपये मजदूरी पर अपने घर मिट्टी डालने के लिए बुलाया था। काम के दौरान आरोपी ने उसको अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगा। उसके शोर मचाने पर उसका 10 वर्षीय बेटा मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। जाते समय आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर कालिंजर थाना पुलिस ने आरोपी द्वारिका पुत्र दयादीन निवासी ग्राम परसहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...