हजारीबाग, मई 2 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया के सिमराढाब निवासी 35 वर्षीय गीता देवी की रिम्स रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने ठेकेदार, उसके भगिना और मुंशी पर दुष्कर्म के बाद मारपीट का आरोप लगाया है। यह आरोप रांची के बरियातू थाने में फर्द बयान दर्ज कराया है। जब महिला का शव गांव पहुंचा, तो कोहराम मच गया। मां के शव से लिपटकर बिलखते पांच मासूमों को देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। मृतका के भाई जुगल सिंह ने बताया कि गीता अपने चार बेटियों और एक बेटे के साथ हजारीबाग में रहकर मजदूरी करती थी। उसका पति भुवनेश्वर सिंह गुजरात में काम करता है। ग्रामीणों ने बताया कि गीता ही परिवार की मुख्य आधार थी, जिसकी मौत के बाद अब छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। इधर पुलिस फर्द बयान के आधार पर मामले की जांच और आरोपियों की ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.