बस्ती, मई 2 -- बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने उधार मांगने पहुंची महिला मकान मालिक के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में प्रेमलता पत्नी राजेश यादव निवासी कटरा खुर्द थाना कप्तानगंज ने बताया कि वह प्रतिवादी भगवानदीन निवासी कटरा खुर्द के दुकान पर अपने मकान का बकाया रुपया मांगने गई थी। भगवानदीन उनके मकान में बीज भंडार की दुकान चलाता है। किराया देने की जगह दुकानदार ने गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारा-पीटा। शोर सुनकर कुछ लोग आए और बीच बचाव किया। इस मामले में पुलिस ने भगवानदीन के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.