उन्नाव, मार्च 11 -- उन्नाव। गायत्री परिवार महिला मंडल द्वारा पीतांबर नगर स्थित पीतांबरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन गया। इसदौरान महिलाओं ने ढोलक की मधुर थाप पर पारंपरिक फाग गीतों के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया तथा सभी के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की। मंडल की पुष्पा अवस्थी ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर भी है। इस अवसर पर शकुन सिंह, रामकुमारी, अवधेश पाल, अनुराग सिंह राठौर लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.