फतेहपुर, मार्च 7 -- बिंदकी। श्री राधा कृष्ण संकीर्तन महिला मंडल द्वारा गाजेबाजे के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले भगवान श्री कृष्ण-राधा की पूजा व आरती की गई। जिसके बाद महिलाओं ने फूलों की होली खेली गीत संगीत के मध्य राधा-कृष्ण के भजनों के साथ बच्चों द्वारा नृत्य का आयोजन किया गया। महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल के साथ फूलों की वर्षा कर होली की बधाई दी। इस मौके पर अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव के अलावा रेखा अग्रवाल, मनीष गुप्ता, माया बजाज, विजया बजाज, प्रेमा पांडेय, गीता गुप्ता, नीलम गुप्ता, प्रीति गुप्ता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.