नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, ‌व.सं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली व देश की मातृ शक्ति को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मेट्रो की दो नई परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। साथ ही कुछ नए प्रोजेक्ट की नींव भी रखी है। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली भाजपा की 42 महिला मंडल अध्यक्षों ने प्रधानमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार व दिल्ली नगर निगम की योजनाओं का लाभ पहुंचा रही हैं। प्रधानमंत्री ने इस दौरान केंद्र की योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं के एक समूह के साथ चर्चा भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...