समस्तीपुर, मई 8 -- समस्तीपुर। आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को समस्तीपुर व रोसड़ा घाट स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन के महिला बोगी में अवैध रूप से यात्रा कर रहे 13 यात्रियों को पकड़ कर उनसे जुर्माना वसूला गया। जानकारी के अनुसार आरपीएफ इंस्पेक्टर श्यामसुंदर कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में अभियान चलाया। इस दौरान महिला कोच में अनधिक्त रूप से सफर कर रहे यात्रियों से रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। यह भी पढ़ें- बिना टिकट एवं गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर 1.14 लाख जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...