चित्रकूट, मई 4 -- चित्रकूट। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अस्मिता खेलो इंडिया लीग अभियान के तहत यूपी एवं जिला ओलंपिक एसोशिएशन की ओर से महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ सदर विधायक अनिल प्रधान ने किया। प्रतियोगिता में छह टीमें शामिल हुई। जिनमें स्पोर्टस क्लब इटौरा, यूपीएस इटौरा, चकौंध व पहाडी, हरिहरपुर व सेंट थॉमस स्कूल खुटहा की टीमें शामिल हुई। इटौरा की दोनों टीमे विजेता व उपविजेता रहीं। दोनो टीमों को गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल के साथ चमचमाती ट्राफी दी गई। समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, पंकज अग्रवाल, भाजपा नेता जगदीश गौतम, अशोक गुप्ता, राजीव अग्रवाल, रामेंद्र शर्मा, डा इंद्रवीर सिंह आदि ने ट्राफी प्रदान की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.