भागलपुर, अप्रैल 22 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सुदूरवर्ती तथा दो पंचायतों पूर्वी एवं पश्चिमी में विभक्त बाखरपुर दियारा में अब महिला सिपाही के लिए बैरक बनेगा। जिसके लिए मंगलवार को भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार ने विधिवत भूमि पूजन किया। इसके साथ ही ट्वेंटी सिपाही महिला बैरक का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इससे पूर्व एसएसपी अचानक बाखरपुर थाना पहुंचे। वहां थाना परिसर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार, नवनियुक्त इंस्पेक्टर संजय कुमार आदि पुलिस पदाधिकारियों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार को अपराध नियंत्रण, शराब नियंत्रण आदि पूर्ण रूप से रोकने का निर्देश दिया। कुछ जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से भी मिले तथा उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उपस्थित बिहार पुलिस भवन निर्माण विभाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.