अमरोहा, जनवरी 7 -- अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने मंगलवार को थाना अमरोहा देहात में महिला बैरक एवं पुलिसकर्मियों के 36 जर्जर आवासीय भवनों के जीर्णोद्धार कार्य को पूर्ण कराते हुए उद्घाटन किया। एसपी के साथ ही सीओ मंडी धनौरा अंजली कटारिया आदि ने फीता काटकर महिला बैरक का उद्घाटन किया। एसपी ने शिलापट्ट का अनावरण किया। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करना विभाग की प्रमुख प्राथमिकता है। महिला बैरक के जीर्णोद्धार से महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध होगा। वह और अधिक प्रभावी एवं निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगी। प्रशिक्षण पूर्ण कर थानों पर आने वाली नवीन महिला आरक्षियों के लिए भी यह सुविधा उपयोगी साबित होगी। बताया कि जिले के अन्य थानों में भी...