संभल, मार्च 14 -- मुरादाबाद के बिलारी स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने बैंक के सेल्स मैनेजर पर बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी सेल्स मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया। शक्तिनगरनिवासी ललिता बिलारी स्थित की सेल्स टीम में कार्यरत हैं। उन्होंने चन्दौसी कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बैंक के शाहजहांपुर निवासी सेल्स मैनेजर आकाश सिंह ने उन्हें फोन पर भद्दी गालियां दीं। आरोप है कि मैनेजर ने पीड़िता को एमडी से शिकायत करने और जान से मारने की धमकी भी दी।कोतवाल अनुज तोमर ने बताया कि पीड़िता और आरोपी एक ही विभाग में कार्यरत हैं। महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.