महिला-बेटे पर जानलेवा हमला, छेड़खानी व लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज
धनबाद, जून 29 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर थाना अंतर्गत अमरपुर अमलाटांड़ निवासी इरशाद आलम की पत्नी रुखसार परवीन की शिकायत पर गोविंदपुर थाना में जानलेवा हमला, छेड़खानी, लूटपाट एवं गाड़ी में तोड़फोड़ से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें तीन सगे भाइयों दोष मोहम्मद के पुत्र अनवर अंसारी, वाजिद अंसारी एवं एक अन्य भाई, सुलेमान अंसारी, पिता अनवर अंसारी, मनान अंसारी, पिता सुभान अंसारी समेत 15 से 20 महिलाओं एवं पुरुषों को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है। रुखसार परवीन ने गोविंदपुर थाना में दिए गए आवेदन में लिखा है कि वह रात करीब 11.40 बजे अपने मायके से घर अमलाटांड़ जा रही थी। जैसे ही वह घर के सामने पहुंची आरोपी पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। साजिश के साथ मिट्टी गिराकर रास्ता को जाम कर दिया गया था। जब उन लोगों से मिट्टी हटाने के लिए बोली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.