बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- जहांगीराबाद नगरपालिका परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक में महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास न होने पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। चेयरमैन किशनपाल लोधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी सभासदों ने एक स्वर में बिल के लंबित रहने पर नाराजगी जताते हुए निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। चेयरमैन किशनपाल लोधी ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम जरूरी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कारण बिल पारित नहीं हो सका, जिससे महिलाओं में रोष है। बैठक के अंत में सभासदों द्वारा पारित निंदा प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया, जिसमें महिला बिल को जल्द से जल्द पारित कराने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर नगर निगम में निंदा प्रस्ताव पारित इस मौके पर सभासद मनोज शास्त्री, धर्...