बस्ती, जुलाई 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 जुलाई को प्रदेशस्तरीय महिला बास्केटबॉल एवं महिला फुटबॉल टीम के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। चयनित खिलाड़ी 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में होने वाली प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण 21 जुलाई से शुरू होगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अयोध्या रवाना होगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र और निवास प्रमाण-पत्र की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी। यह भी पढ़ें- महिला तैराकी व टीटी टीम के चयन ट्रायल्स...