लखीसराय, मार्च 8 -- लखीसरा, एक प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन के तत्वावधान में बालगुदर स्थित बास्केटबॉल खेल मैदान में महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना तथा समाज में महिला सशक्तीकरण का संदेश देना था। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम मिथिलेश मिश्र ने टॉस उछाल कर किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में उपस्थित सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती, अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करता है। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.