गिरडीह, फरवरी 20 -- गावां, प्रतिनिधि। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अन्नपूर्णा देवी से उनके कोडरमा स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें गावां प्रखंड की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार ने बताया कि गावां प्रखंड के अस्पतालों में डॉक्टरों की घोर कमी है। एम्बुलेंस लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गावां में इलाज के लिए पहुंचने पर डॉक्टरों के स्थान पर सीएचओ एवं एमपीडब्ल्यू द्वारा उपचार किया जाता है। वर्तमान में पूरा प्रखंड मात्र दो डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पदस्थापित डॉक्टर मो. नौशाद ने गावां से डिप्टेशन कराकर बिरनी सीएचसी में योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.