महिला-बाल उत्पीड़न के 32 मामलों की समीक्षा, 10 को आर्थिक सहायता की मंजूरी
कन्नौज, सितम्बर 24 -- कन्नौज। हिंसा, उत्पीड़न और विषम परिस्थितियों से प्रभावित महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए गठित रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक में 32 प्रकरणों की समीक्षा की गई। पात्रता और उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के बाद समिति ने इनमें से 10 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त मामलों की तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र पीड़िताओं को शासन की योजना का लाभ दिलाने में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने प्रत्येक मामले का संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ परीक्षण कर लंबित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.