लखनऊ, फरवरी 21 -- डीआरआई यानी राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने एक बार फिर बीबीडी के पास नेपाल से आ रही बस में हेरोइन की तस्करी पकड़ी है। यह बस नई दिल्ली जा रही थी। साथ ही मिजोरम की एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया है। खुफिया इनपुट के आधार पर शनिवार को डीआरआई के अफसरों ने चिनहट में बीबीडी के पास डेरा जमाया था। जैसे ही नेपाल से आ रही बस इस ओर आई, उसे रोक लिया गया। यात्रियों के सामान की जांच की गई तो 3.6 किलो हेरोइन बैग में बरामद हुई। इसकी कीमत 7.2 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह बैग मिजोरम की रहने वाली महिला यात्री लालरे म्रुआपकू को गिरफ्तार किया है। इसके पूर्व 13 फरवरी को इसी स्थान पर नेपाल से आ रही बस में यात्रा कर रहे दिल्ली के संदीप को 10.4 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.