लखनऊ, मई 8 -- रोडवेज के लखनऊ क्षेत्र में संविदा महिला परिचालकों की भर्ती का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। सप्रू मार्ग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर चस्पा किए गए नतीजों के अनुसार, कुल 179 आवेदकों में से शर्तों पर खरी उतरने वाली 81 महिलाओं का चयन किया गया है बीते एक अप्रैल को संविदा पर महिला परिचालकों के लिए रोजगार मेला में 179 आवेदन आए थे। शेष 98 आवेदन तकनीकी आधार पर निरस्त कर दिए गए। चयनित महिलाओं को ट्रेनिंग के बाद क्षेत्रीय डिपो की ओर से बसों का आवंटन करते हुए ड्यूटी दी जाएगी। बस में महिलाओं की ड्यूटी इस प्रकार दी जाएगी कि उनकी ड्यूटी सुबह शुरू होकर शाम तक समाप्त हो जाए। माह में 22 दिन ड्यूटी के दौरान पांच हजार किमी. पूरा करने पर प्रति किमी 2.16 पैसा पारिश्रमिक और तीन हजार रुपये प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.