प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 4 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। यात्रियों से लूट, चोरी के 10 मुकदमे में 10 साल से फरार दिव्यांग लुटेरे को जीआरपी ने महिला के वेश में गिरफ्तार कर लिया। पकड़ने से पहले उसकी पहचान के लिए एक माह से पांच स्टेशन तक उसकी निगरानी की गई। जीआरपी के एसपी ने गिरफ्तारी करने वाली टीम की सराहना की। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन जीआरपी एसओ पंकज कुमार भाष्कर ने बताया कि 10 गंभीर आपराधिक मुकदमे में अंतू नगर पंचायत में बैंक के पास रहने वाला शातिर 50 वर्षीय संजय कुमार 10 साल से फरार चल रहा था। वारंट जारी होने पर उसकी तलाश शुरू की गई तो मोहल्ले के लोग भी कई साल से उसके आने-जाने की जानकारी नहीं दे सके। अमेठी जीआरपी के सिपाहियों संग थाने के चार सिपाहियों को आरोपी की धरपकड़ में लगाया गया। इस दौरान कानपुर सेंट्रल, लखनऊ चारबाग में उसकी तलाश...