महिला-बच्चों ने आत्मरक्षा के सीखे गुर
झांसी, जून 18 -- झांसी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में वामा सारथी के बैनर तले एक कार्यक्रम हुआ। जिसमें पुलिस परिवारों की महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। उन्हें जूडो-कराटे की बारीकियां बताई गई। आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने शिरकत की। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने महिलाओं एवं बच्चों को जूडो-कराटे की मूलभूत तकनीकों, संकट की परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, आत्मविश्वास के साथ स्वयं की सुरक्षा तथा विपरीत परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में आत्मरक्षा कौशल के महत्व एवं उसकी उपयोगिता से भी अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.