नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि वह इस सवाल पर विचार करेगा कि किसी खिलाड़ी के खेल करियर और मातृत्व के बीच संतुलन कैसे पैदा किया जाए। यह सवाल पहलवान विनेश फोगाट की याचिका की सुनवाई के दौरान उठा, जो जुलाई 2025 में मां बनीं थी। वह अब मातृत्व अवकाश से लौट आई हैं और उन्होंने इस साल होने वाली सीनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए महिला वर्ग के चयन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति मांगी है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने गुरुवार को देर रात एक अंतरिम आदेश में फोगाट को 14 सितंबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले चयन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि उनका यह मानना है कि इस अंतरिम चरण में सभी खिलाड़ियों पर लागू होने वाले पात्रता मानदंडों में केवल फोगाट के पक्ष में ढील नहीं दी जानी च...