मुरादाबाद, मई 8 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी एक महिला अपनी आठ वर्षीय बेटी को लेकर घर से लापता हो गई। पति ने अज्ञात व्यक्ति पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। थाना मझोला के काशीराम नगर चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सेल्समैन है। छह मई को रोजाना की तहरीर वह काम पर चला गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी बेटी को लेने उसके स्कूल गया तो पता चला कि उनकी पत्नी पहले ही बेटी को लेकर स्कल से चली गई है। सेल्समैन के अनुसार घर गया तो वहां पत्नी और बेटी नहीं मिली। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और बेटी को कोई व्यक्ति बहलाफुसला कर अगवा कर ले गया है। इस संबंध में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर महिला और उसकी बेटी की सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.