बांदा, मार्च 31 -- बांदा। संवाददाता मंडल कारागार बांदा की महिला बंदी रक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जेल प्रशासन वजह नहीं बता पा रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।झांसी जिले के मोहल्ला नवाबाद निवासी महिला बंदी रक्षक 30 वर्षीय भारती पाल की मंडल कारागार में महिला बैरक में सोमवार रात अपनी नाइट ड्यूटी की थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह जेल के अपने सरकारी क्वार्टर चली गई। जहां दोपहर बाद उसकी अन्य महिला बंदी रक्षकों को हालत बिगड़ी मिली। जेल कर्मियों ने मामले की जानकारी अधीक्षक आलोक कुमार को दी। इससे तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज शाम को रेफर कर दिया। जेल कर्मियों के मेडिकल कालेज ले जाने पर वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल कर्मियों ...