महिला बंदी के गर्भवती मामले में हाईकोर्ट में सीलबंद रिपोर्ट पेश
रांची, जून 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार जेल) में एक महिला बंदी के गर्भवती होने और उसके साथ कथित यौन शोषण के आरोपों से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट तथा रांची के न्यायायुक्त (ज्यूडिशियल कमिश्नर) की ओर से कराई गई न्यायिक जांच की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष प्रस्तुत की। रिपोर्टों का अवलोकन करने के बाद चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई नौ जुलाई को निर्धारित की है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा मामला उठाए जाने और मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने जांच टीम गठित की थी। यह भी पढ़ें- बोकारो की लापता युवती की डीएन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.