अलीगढ़, अगस्त 25 -- अलीगढ़,संवाददाता सलाखों के पीछे भी देशभक्ति और स्नेह का जज्बा कम नहीं होता, इसका उदाहरण जिला कारागार की महिला बंदियों ने पेश किया है। आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिला बंदियों ने भारतीय सेना के वीर जवानों के लिए अपने हाथों से 501 सुंदर राखियां तैयार की हैं। यह भी पढ़ें- केंद्रीय कारागार में बंदियों के साथ मनाया रक्षाबंधनमहिला बंदियों की भावना महिला बंदियों की भावना थी कि सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा में दिन-रात तैनात उनके सैनिक भाइयों तक रक्षाबंधन के इस पवित्र बंधन का स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं पहुंचे। उनकी इसी भावना को सार्थक करते हुए कारागार प्रशासन ने मंगलवार को ये सभी 501 राखियां कारागार के विशेष पत्र वाहक आनंद कुमार पांडेय के माध्यम से मथुरा कैंट के लिए प्रेषित कीं। शाम को ये राखियां विशेष पत्र वाहक द्वारा स्वय...