चम्पावत, अगस्त 21 -- लोहाघाट। लोहाघाट में पहली बार मिनी ओलंपिक खेल के तहत दो दिनी महिला फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार से होगी। मुख्य आयोजक पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल और हर्षित फर्त्याल ने बताया कि प्रतियोगिता जीआईसी खेल मैदान में होगी। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़, चम्पावत, टनकपुर, गुमदेश और लोहाघाट की महिला टीम हिस्सा ले रही हैं। पूर्व विधायक विजेता टीम को 11 हजार और उप विजेता टीम को 5100 रुपये की धनराशि पुरस्कार में दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...