कटिहार, मार्च 31 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि लखीसराय में आयोजित होने वाले अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जिला महिला फ़ुटबॉल की टीम मंगलवार को रवाना हुई। एक अप्रैल को कटिहार का पहला मुकाबला नालंदा जिले से होगा। जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक सह विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में जिला महिला फुटबॉल संघ की अध्यक्ष सह नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल ने खिलाड़ियों की टीम को लखीसराय के लिए रवाना किया। टीम की अध्यक्ष सह मेयर ने सभी खिलाड़ियों को बूट प्रदान करते हुए जीत की शुभकामनाएं दी। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष शिव प्रकाश गाडोदिया ने सभी खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान किया और महिला फुटबॉल में कटिहार का नाम रोशन करने की बात कही। फुटबॉल संघ के सचिव शंकर साह ने खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने की आशा जतायी। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.