गुमला, जून 11 -- गुमला। भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी और गुमला की बेटी अष्टम उरांव के जिले आगमन पर गुरुवार को समाहरणालय में उपायुक्त दिलेश्वर महतो एवं उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने उन्हें सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अष्टम की उपलब्धियां पूरे जिले के लिए गौरव की बात हैं। विशुनपुर प्रखंड के बनारी गोराटोली गांव की रहने वाली अष्टम उरांव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। वर्ष 2022 में उन्होंने भारत में आयोजित फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। वर्तमान में वह भारतीय महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की सदस्य हैं तथा इंडियन विमेन्स लीग में भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।अष्टम ने सम्मान के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हु...