महिला फुटबॉल, बास्केटबॉल और हैंडबॉल के लिए होंगे चयन ट्रायल
मेरठ, सितम्बर 26 -- प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए मेरठ मंडल की टीमों का जिला और मंडलीय स्तर पर ट्रायल कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होगा। इसमें सब-जूनियर बालिका फुटबॉल, बास्केटबॉल और हैंडबॉल टीमों के चयन की प्रक्रिया के लिए मेरठ सहित मंडल के अन्य जिलों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सब-जूनियर बालिका फुटबॉल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल 26 सितंबर को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। इसके बाद मंडलीय ट्रायल 28 को आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद चुनी गई टीम जौनपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इसी तरह सब-जूनियर बालिका बास्केटबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल 5 अक्तूबर और मंडलीय ट्रायल 6 अक्तूबर को होंगे। यह भी पढ़ें- Shamli News: जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए 27 सितंबर को ट्रायल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.