महाराजगंज, मार्च 13 -- महराजगंज। गोण्डा में 14 मार्च से शुरू होने वाले ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता को लेकर महराजगंज से 16 बालिका खिलाड़ियों को ट्रायल में चयनित किया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि जनपदीय ट्रायल में आसिया खातून, बसुंधरा चौहान, नाजिया खातून, गोल्डी गौंड़, श्वेता, नीतू यादव, गोल्डी सिंह, सोनाक्षी पांडेय, अजरा अंसारी, निशा, आराध्या साहनी, काजल, कुमकुम, अंशिका, सुष्मिता व अंजली चयनित हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...