रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस और अग्निशमन कार्मिकों को स्टार पर्सनल ऑफ कुमाऊं रेंज के रूप में सम्मानित किया। इसमें फायर स्टेशन रुद्रपुर में तैनात महिला फायरमैन गंगोत्री भी शामिल हैं। गंगोत्री को अग्निकांड, आपदा व आपातकालीन परिस्थितियों में साहस, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्कृष्ट सेवा देने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया ने कहा कि ऐसे सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.