फिरोजाबाद, अगस्त 21 -- थाना मक्खनपुर के कुतकपुर में एक महिला पारिवारिक कारणों से फंदे पर झूल गई। परिजनों ने समय रहते महिला को फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय लेकर आए। महिला का इलाज जारी है। भारती 25 पत्नी राजीव निवासी कुतकपुर थाना मक्खनपुर ने शुक्रवार को पारिवारिक कारणों से घर में फांसी के फंदा बनाकर उस पर झूल गई। जब परिजनों ने फंदे पर झूलते देखा तो कोहराम मच गया। स्थानीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों की मानें तो बच्चे की तबीयत गड़बड़ होने के कारण महिला ने यह कदम उठाया है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...