ग्रेटर नोएडा, नवम्बर 13 -- ग्रेटर नोएडा के केंद्रीय विहार सोसाइटी में रहने वाली महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने बुधवार की शाम 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि वह नौकरी छूटने के बाद से तनाव में थीं। हालांकि, पुलिस को अब तक आत्महत्या का सही कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय विहार सोसाइटी में 34 साल की सायना अपने पति रोहित मुंजाल और पांच साल के बेटे के साथ रहती थीं। रोहित चंडीगढ़ में अपना कोई व्यवसाय करते हैं, जबकि उनकी पत्नी सायना नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस के मुताबिक करीब एक महीने पहले सायना की कॉलेज से नौकरी छूट गई थी। इसके बाद से वह तनाव में थीं। परिजनों के मुताबिक बुधवार की शाम सायना ने सोसाइटी की दसवीं मंजिल से छलांग...