बांका, मार्च 6 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्लिकित्ता गांव की एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इस संबंध में महिला डोमनी कुमारी के पति छोटू कुमार सिंह ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद उनकी पत्नी घर से निकल गई। काफी देर होने पर उन्होंने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि बाराहाट थाना क्षेत्र के बढोना के छोटू कुमार उर्फ अभिषेक कुमार ने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने अपनी सास एवं ससुराल के लोगों पर भी पत्नी के भागने में मदद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उन्हें दो पुत्री एवं एक पुत्र है। उनकी पत्नी दोनों पुत्रियों को छोड़कर तथा पुत्र को साथ लेकर घर से निकली है। उन्होंने पुलिस से अपनी पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.