शामली, जून 24 -- हसनपुर लुहारी। मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिवालय में एक बैठक आयोजित की गई। आरोप है कि बैठक की सूचना न तो सार्वजनिक रूप से जारी की गई और न ही ग्राम पंचायत सदस्यों को इसकी जानकारी दी गई। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें ग्राम प्रधान पति व ग्राम सचिव द्वारा बिना महिला ग्राम प्रधान प्रशासक की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई, वही दूसरी और एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई है, जिसमे यह जानकारी दी गई कि गांव में पानी की टंकी के सभी बिल ग्राम प्रधान सलीम कुरैशी द्वारा माफ कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- महादलित परिवारों को कम राशन देने पर शोर-शराबा इस पर पूर्व प्रधान पति सतीश सैनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उन्होंने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पंचायत से जुड़े कई निर्णयों और...