हाथरस, मार्च 23 -- अपने पति व उनके साथियों के खिलाफ नाबालिगों से देह व्यापार कराए जाने का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला प्रधान पत्नी ने यू टर्न ले लिया है। नगला इमलिया गांव की प्रधान शालिनी सिंह ने अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत वापस लेने का अनुरोध किया है।शालिनी सिंह ने हाथरस कोतवाली सदर में अपने पति मोना ठाकुर, गणपति अस्पताल की मालकिन पारुल शर्मा और उनके साथियों पर नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उनसे देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने 16 मार्च को पति द्वारा उन्हें और उनकी बेटी को जहर खिलवाने का भी आरोप लगाया था, जिसमें वे बाल-बाल बची थीं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब महिला प्रधान अपने सभी आरोपों से मुकर गई हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उन्होंने एक प्रार्थना पत्र दि...