धनबाद, मई 13 -- सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समीप एमटीएम ऑफिस के पास मंगलवार को महिला प्रज्ज्वला क्लब का उद्घाटन बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल की पत्नी अर्चना अग्रवाल ने किया। मौके पर उन्होंने कई फलदार पौधे भी लगाए। कार्यक्रम में आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक सांस्कृतिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर पुर्विता रमैया, रंजन सिंह, नीता कुमार, संचित राय, शर्मिष्ठा चक्रवर्ती, भारती कुंडू, मधु सिंह, बबीता दास, कविता सिंह, अपूर्व चौधरी, रेखा कुमार, रूबी जैन, नूतन जोशी, कंचन मिश्रा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...