महिला पॉलिटेक्निक में 14 दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का समापन
मुरादाबाद, अगस्त 14 -- राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए 14 दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का समापन हुआ। छात्राओं को संस्थान की कार्यप्रणाली, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, अनुशासन, छात्रवृत्ति, डिजिटल लर्निंग और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। समय एवं तनाव प्रबंधन, योग-ध्यान, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और संचार कौशल पर भी विशेष सत्र हुए। ओडीओपी, उद्यमिता और स्वरोजगार की संभावनाओं से भी छात्राओं को अवगत कराया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह यादव के निर्देशन और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मेनका सिंह के समन्वय में हुआ। समापन पर छात्राओं से फीडबैक लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.