दुमका, अप्रैल 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई ने गुरुवार को उपायुक्त से मुलाकात कर सरकारी महिला पॉलिटेक्निक दुमका में व्याप्त गंभीर समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने संस्थान में रैगिंग, शिक्षकों की फर्जी उपस्थिति तथा छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। एबीवीपी प्रदेश कार्यकारी सदस्य अमन कुमार ने कहा कि यह केवल दुमका का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे झारखंड में महिला शिक्षा की सुरक्षा का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्राओं की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। यदि 48 घंटे के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। वहीं जिला संयोजक अभिषेक गुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.