मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं के प्लेसमेंट के लिए बुधवार को सेनाइडर इलेक्ट्रिक कंपनी पहुंची। प्राचार्य डॉ. वरुण कुमार राय ने बताया कि यह एक पुल कैंपस ड्राइव था, जिसमें मुजफ्फरपुर के अलावा कटिहार, गया, वैशाली, सीतामढ़ी, पटना के पॉलिटेक्निक कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।उन्होंने बताया कि यह ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बहुराष्ट्रीय कंपनी है। पुल कैंपस में 152 छात्राओं की तकनीकी दक्षता जांच की गई। जांच के बाद अंतिम रूप से चयनित छात्राओं की सूची कंपनी द्वारा ई-मेल पर भेजी जायेगी। कंपनी के एचआर मैनेजर विशाल कुमार और श्वाति कुमारी, टीपीओ प्रो. सौरव आनंद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...