किशनगंज, मार्च 21 -- किशनगंज। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपल्ली से एक महिला के लापता होने की प्राथमिकी महिला की मां ने गुरुवार को किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई थी। अपनी पुत्री के गुमशुदगी की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई गई थी। हालांकि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शुक्रवार को महिला वापस लौट आई। उक्त महिला इंटरव्यू देने पूर्णिया गई थी। उक्त महिला 18 मार्च से घर से लापता थी। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी गई थी। महिला को बरामद कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.