मैनपुरी, मार्च 3 -- जनपद के समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर महिला सुरक्षा दल द्वारा स्कूल, कॉलेजों व बाजारों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंगलवार को बेवर में महिला पुलिस ने बालिकाओं को जागरूक किया। वहीं कार्यक्रम में चौपाल लगाकर महिला संबंधी समस्याओं के निस्तारण की जानकारी दी गई। इस दौरान महिला पुलिस द्वारा वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी दी गई। वहीं बालकाओं को गुड टच, बैड टच व साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। पंपलेट बांटकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने की अपील की गई।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.