संभल, मई 8 -- मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। महिला पुलिसकर्मियों ने वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पंपलेट वितरित कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...