लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- लखीमपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चल रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण में थाना कोतवाली सदर की महिला शक्ति टीम ने संकटा देवी मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं व छात्राओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान तथा बच्चों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने अपराधों से सुरक्षा के उपाय, प्रमुख कानूनों, गरिमा के विरुद्ध अपराधों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही महिला हिंसा व अन्य शिकायतों के निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.