बक्सर, फरवरी 6 -- बक्सर, निज प्रतिनिधि। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह जिला प्रतिनिधि (सभापति बिहार विधान परिषद) पुनीत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन एवं जिला पदाधिकारी बक्सर को पत्र लिखकर महिला पुलिस के कब्जे से केन्द्रीय विद्यालय को मुक्त कराने की गुहार लगायी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के कुछ कक्ष महिला पुलिस के उपयोग में लाया जा रहा है। इससे विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, बच्चों की पढ़ाई, सुरक्षा एवं उनकी निजता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस दिशा में पहल की आवश्यक्ता है। भाजपा नेता ने कहा कि विद्यालय परिसर में बाहरी बल का ठहराव होने से कक्षाओं के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। खासकर, छात्राओं की निजता एवं सुरक्षा प्रभावित होने के साथ विद्यालय का शैक्षिणिक अनुशासन एवं वातावरण भी बाधित हो रहा है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.