मधुबनी, जनवरी 24 -- मधुबनी। महिला पुलिस कर्मी के बैंक खाता से एक लाख 15 हजार रूपए अवैध निकासी करने की घटना में अपराधी अभी भी पकड़ से दूर है। शीघ्र गिरफ्तारी का दावा करने वाले साइबर पुलिस का दावा खोखला साबित होने लगा है। ठगी की घटना को लेकर बीते 17 जनवरी को साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। साइबर थानाध्यक्ष डीएसपी अंकुर कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मी साक्षी के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।‌ मधुबनी पुलिस केन्द्र में कार्यरत पुलिस कर्मी भागलपुर की रहने वाली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर ठगी किया गया है। 16 दिसंबर 2025 को साइबर फ्रॉड ने पुलिस कर्मी को फोन कर क्रेडिट कार्ड बंद कराने के लिए कॉल किया था। पुलिस कर्मी ने बैंक जाकर बंद कराने की बात कहकर फोन काट दी। बाद में उनके खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक...